Jamshedpur (Nagendra) शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा शनिवार 21 मार्च को बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें सुबह 8 से 11 बजे तक सामूहिक गणगौर पूजन का आयोजन होगा। दोपहर में 3 से संध्या 6 बजे तक गणगौर को पानी पिलाने का कार्यक्रम नृत्य नाटिका एवं लोकगीत के माध्यम से होगा।
नारायणी सेवा ट्रस्ट ने समाज की सभी माताओं एवं बहनों से गणगौर उत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया हैं। नारायणी धाम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय ली गयी या फिर उससे मिलती जुलती चुनरी ड्रेस कोड होगी। यह जानकारी ट्रस्टी कैलाश सरायवाला ने दी। इसे सफल बनाने में राजकुमार चंदूका, राजकुमार संघी, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, ललित सरायवाला, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया, अभिषेक भालोटिया आदि लगे हुए हैं।

No comments:
Post a Comment