Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जन शिकायत निवारण दिवस पर डीसी ने उपायुक्त कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनी On Public Grievance Redressal Day, the DC heard the problems of the citizens in the Deputy Commissioner's office.

 


Jamshedpur (Nagendra) जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र के 35 से अधिक नागरिकों से मंगलवार को उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर लोगों समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधित इलाज, मुआवजा, जमीन विवाद, मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमीन पर अवैध कब्जा, स्कूल में  बच्चों का फीस, आर्म्स से संबंधित, दुकान आवंटन, पार्किंग, राशन, पेंशन से संबंधित समस्या समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओ को मांगपत्र के माध्यम से रखा गया। उपायुक्त ने सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को समाधान हेतु अग्रसारित  किया साथ ही निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। 


हालांकि कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। शेष आवेदनों को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस पर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करें। विभागीय समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा जन शिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही, ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.