Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो नगर निगम के उपमहापौर बने राहुल सिंह कश्यप, गुलाम मुस्तफा और मौमिता को दी मात Rahul Singh Kashyap became the Deputy Mayor of Mango Municipal Corporation, defeating Ghulam Mustafa and Mamita.

 



Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम के उपमेयर (उपमहापौर) के हुए चुनाव में राहुल सिंह कश्यप ने जीत दर्ज कर ली है. मंगलवार को जमशेदपुर के डीसी ऑफिस में उपमेयर के हुए चुनाव में उपमेयर के प्रत्याशी के तौर पर राहुल कश्यप, गुलाम मुस्तफा राजा और मौमिता चटर्जी ने नामांकन किया था. कुल 34 वार्ड सदस्यों में से ही नामांकन करने का नियम है और 34 वार्ड सदस्य ही इसके लिए वोट डाल सकते थे. इसके बाद पहले नामांकन हुआ, जिसमें तीनों ने नामांकन दाखिल किया. इसके बाद मतदान हुआ. मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया अपनायी गयी. राहुल सिंह कश्यप को विजेता घोषित कर दिया गया. राहुल सिंह कश्यप को कुल 19 मत प्राप्त हुए जबकि गुलाम मुस्तफा राजा को 9 वोट और मौमिता चटर्जी को कुल 6 वोट प्राप्त हुए. राहुल सिंह कश्यप मानगो रिपीट कॉलोनी के रहने वाले है और वार्ड नंबर 5 से वार्ड सदस्य के रुप में जीते है. 


वहीं, उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले गुलाम मुस्तफा रजा वार्ड नंबर 26 और मौमिता चटर्जी वार्ड नंबर 4 से जीती थी. इन तीनों ने चुनाव लड़ा, जिसमें राहुल सिंह कश्यप को एकतरफा वोट मिला, जिसके बाद उनको विजेता घोषित कर दिया गया. राहुल सिंह कश्यप को भाजपा के नेताओं का समर्थन मिला जबकि मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का भी आर्शीवाद प्राप्त था. हालांकि, गुलाम मुस्तफा रजा को भी बन्ना गुप्ता समर्थक ही माना जा रहा है. इससे पहले सुधा गुप्ता को मेयर के तौर पर आयुक्त ने शपथ दिलायी जबकि कुल 34 लोगों को शपथ दिलायी गयी.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.