Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamsnedpur सुरभि द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में सजी साहित्य और हास्य की अनुपम संध्या ।A unique evening of literature and humour was organised at the All India Humorous Poetry Conference organised by Surabhi.

Jamshedpur (Nagendra) शहर के नरभेराम हंसराज विद्यालय स्थित कुसुम कमानी सभागार में साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था सुरभि द्वारा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले उपस्थित हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। सुरभि के प्रणेता एवं जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी गोविंद दोदराजका विगत 26 वर्षों से इस काव्य परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। होली की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कवि सम्मेलन नगरवासियों के लिए हास्य और साहित्य का विशेष उत्सव बन चुका है, जिसमें देश के अनेक प्रतिष्ठित कवि अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। 


इस अवसर पर 85 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध एवं सुप्रसिद्ध कवि संतोष आनंद की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। अन्य आमंत्रित कवियों में डॉ. आदित्य जैन, मुन्ना बैटरी, हिमांशु बवंडर, चेतन, श्रद्धा तथा शशि श्रेया ने अपनी ओजपूर्ण एवं हास्यरस से परिपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने मुक्त कंठ से आनंद लिया। अंत में सभी ने इस सफल आयोजन के लिए गोविंद दोदराजका के प्रति आभार व्यक्त किया। ऐसे आयोजन शहर की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करते हैं और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.