Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार और महासचिव जय कुमार एवं कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार बने Satyendra Kumar became the President of the Central Committee of Brahmarshi Vikas Manch, Jai Kumar became the General Secretary and Srinivas Kumar became the Treasurer.

 


Jamshedpur (Nagendra) कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार को मात्र तीन वोट से हराकर विजय घोषित हुए। सत्येन्द्र कुमार को 35 वोट और अनिल कुमार को 32 वोट पड़े, जबकि महासचिव पद के लिए केवल एक ही नामांकन जय कुमार द्वारा किया गया था , जिसके फलस्वरूप उन्हें निर्विरोध महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीनिवास कुमार और राजेश कुमार में टक्कर हुई , जहां श्रीनिवास कुमार ने 13 वोट के अंतर से राजेश कुमार को पछाड़ कर जीत हासिल की , जहां श्रीनिवास कुमार को कुल 40 मत और राजेश कुमार को मात्र 27 मत मिले। नामांकन की प्रक्रिया 26 मार्च को किया गया था , जबकि मतदान की प्रक्रिया 29 मार्च को संपन्न  हुआ।


नामांकन प्रक्रिया का सफल संचालन संयोजक राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक रामउदय प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह गुणी, दीपु सिंह, विकास कुमार, देवानंद सिंह ,राकेश कुमार सहित 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति की सक्रिय भूमिका रही। पूरी प्रक्रिया उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसी क्रम में दिनांक 29 मार्च 2026 को ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान कराया गया। इस चुनाव में कुल 83 मतदाता सूचीबद्ध थे, जिनमें से 67 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद समाज के सभी लोगों ने अपने नए पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और खुशी में मिठाई भी बांटी गई। 


सभी नए पदाधिकारियों ने स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतांत्रिक परंपरा को सुदृढ़ किया। इस पूरे चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक महासचिव राजकिशोर सिंह, संस्थापक सदस्य मनोज (गुणी),  दीपु सिंह,  राम उदय सिंह, भास्कर, धनंजय राय ,मिथिलेश, उमानाथ,  सुभाष राय,  विकास सिंह , अशोक जी, जय कुमार ,अजय जी,  मिथिलेश कुमार, सतीश कुमार,  विनोद कुमार, विजय जी, सरोज चौधरी, राकेश कुमार, रवि भूषण,राकेश, सुजय कुमार, राजेश जी, रवि भूषण, धनंजय राय  , विपेंद्र कुमार राय सहित सैकड़ों ब्रह्मर्षि बंधुओं ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ इस चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.