Jamshedpur (Nagendra) नमन संस्था परिवार के तत्वावधान में 22 मार्च को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान शोभा यात्रा निकाला गया। यात्रा निकालने से पहले पूर्वी सिंहभूम जिले में शहीद जवानों के परिवारों को सम्मानित किया गया। साथ ही कारगिल युद्ध और देश के अन्य युद्ध में शामिल हुए जवानों को भी नमन संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया। शहीद सम्मान यात्रा में पूर्वी सिंहभूम जिले के लाखों देशभक्ति इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में महिला पुरुष छोटे बच्चे खेल जगत से लोग और कई सामाजिक संगठन के लोग इस शहीद सम्मान यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
वहीं मौके पर नमन संस्था के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए नमन संस्था के द्वारा शहीद सम्मान अखंड तिरंगा यात्रा निकाली गई। आप देख सकते हैं कि लोगों में कितना देश भक्ति का जोश और जुनून है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह विश्व का सबसे बड़ा अखंड तिरंगा यात्रा साबित होगा।
अखंड यात्रा में वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह , शेखर डे , शंभू सिंह , शिव शंकर सिंह , वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला , राकेश्वर पांडेय, रामाश्रय सिंह , समेत जमशेदपुर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक पार्टि से जुड़े कई गणमान्य एवं प्रतिष्ठित लोग प्रमुखता से भाग लिए। सभी लोगों को नमन संस्था द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अखंड तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर जगह जगह शिविर लगाकर स्वागत किया गया।


No comments:
Post a Comment