Jamshedpur )Nagendra) हर साल की भाती इस साल भी बलिदान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के नेतृत्व में एवं जिला टीम के साथ मिलकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को फूलमाला चढ़ा कर एवं 01 मिनट का मौन रखकर तथा मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने कहा कि हमारा संगठन हर साल इन स्वतंत्रता संग्रामी शहीदों के याद में बलिदान दिवस मनाते है। जिन्होंने अपना कीमती जान देकर भारत माता को स्वाधीनता लाने की हर कोशिश किए है। इन देशभक्त लोगों को कभी भूलना नहीं चाहिए। आज के कार्यक्रम में, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के साथ जिला अध्यक्ष देवाशीष चंद्र, प्रदेश सचिव भगीरथ, नगर टीम के बादल शीट, मोहन कुमार एवं आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment