Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa नाबालिग के साथ घटना के विरोध में महिलाओं का कैंडल मार्च, दोषी को फांसी की मांग Women hold candlelight march against minor's rape incident, demand death penalty for culprit

 


Guwa (Sandeep Gupta) हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई घटना को लेकर गुवा में आक्रोश देखने को मिला। रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास बाल अधिकार सुरक्षा मंच के बैनर तले महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं फांसी की सजा की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। कैंडल मार्च एसबीआई बैंक के पास से शुरू होकर गुवा बाजार, रेलवे मार्केट, विवेक नगर और कच्छी धौड़ा होते हुए पुनः रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास आकर समाप्त हुआ। 


मार्च में शामिल महिलाओं के हाथों में मोमबत्तियां थीं और वे न्याय की मांग को लेकर एकजुट नजर आईं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि समाज में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न और अपराध अब असहनीय हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। महिलाओं ने कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या और निर्भया कांड जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने होंगे। इस मौके पर बाल अधिकार सुरक्षा मंच की प्रखंड सचिव पदमा केसरी, गीता देवी, अनुराधा राव, ममता देवी, जानों चातर, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, शांति दास, सुनीता समद, द्रौपदी हेस्सा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.