Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने आदिवासियों से अधिगृहीत इस्पात संयंत्र की खाली जमीन पर हल चलाने की धमकी दी Former CM Champai Soren threatened to plough the vacant land of the steel plant acquired from the tribals.

 


Jamshedpur (Nagendra) भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को धमकी दी कि यदि राज्य सरकार या बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन रोजगार देने या मालिकों को जमीन लौटाने का अपना वादा पूरा नहीं करते हैं तो वह छह दशक पहले विस्थापित परिवारों से अधिगृहीत संयंत्र की खाली पड़ी जमीन पर खेती करेंगे। सोरेन ने कहा कि 1960 के दशक की शुरुआत में बीएसपी की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करने के लिए बड़ी संख्या में आदिवासी परिवारों को विस्थापित किया गया था। विस्थापितों में से कई लोगों का दावा है कि उन्हें उचित मुआवजा, पुनर्वास या रोजगार नहीं मिला है। श्री सोरेन ने यहां प्रेम प्रसाद महतो की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि 1960 के दशक में भूमि अधिग्रहण के छह दशक बाद भी यहां के विस्थापित लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने और जान गंवाने को मजबूर हैं।’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘जब 12 साल तक अधिगृहीत भूमि का उपयोग नहीं होने पर उसे वापस लौटाने का भूमि अधिग्रहण अधिनियम में प्रावधान है, तो 60 वर्ष से खाली पड़ी जमीन को वापस करने में क्या समस्या है ? या तो राज्य सरकार और कंपनी प्रबंधन अपना वादा पूरा करे या फिर विस्थापितों की जमीन छोड़ दे। पूर्व सीएम श्री सोरेन ने कहा, ‘‘अगले डेढ़ महीनों में अगर प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवाओं को नौकरी तथा विस्थापितों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो हम लोग रैयतों के साथ मिलकर बोकारो इस्पात संयंत्र की खाली पड़ी जमीन पर हल चलाएंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.