Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सरयू राय का रेलमंत्री से सवालः ट्रेनें जमशेदपुर विलंब से क्यों पहुंच रही हैं? Saryu Rai's question to the Railway Minister: Why are trains reaching Jamshedpur late?

 


  • 7 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर धरना की तैयारियों को लेकर हुई बड़ी बैठक

Upgrade Jharkhand News. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेलवे पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने पूछा है कि बीते कई वर्षों से देश के किसी भी हिस्से से चलनी वाली ट्रेनें जमशेदपुर लगातार विलंब से क्यों पहुंच रही हैं? उन्होंने रेलमंत्री से कारण बताने की मांग की। अपने बिष्टुपुर स्थित आवास पर आगामी 7 अप्रैल को जमशेदपुर रेलवे जंक्शन पर आहूत धरना की तैयारियों के सिलसिले में बुलाई गई बैठक में सरयू राय रेल समितियों पर भी बिफरे। उन्होंने जानना चाहा कि रेल समितियां क्या कर रही हैं? जिन लोगों को सिफारिश के आधार पर इन समितियों में रखा गया, वो क्या कर रहे हैं? उनकी भूमिका क्या है? 


सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर पहुंचने वाली कोई भी ट्रेन समय पर नहीं पहुंच रही है। मालगाड़ी को पास देने के लिए सवारी गाड़ियों को रोका जाता है। यात्री ट्रेनें घंटों खड़ी रहती हैं। मालगाड़ी से सरकार को फायदा है। सरकार किराया लेती है। सरकार अपना बिजनेस बढ़ाना चाहती है। रेलवे मुनाफा कमा रही है। वह मुनाफा को बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब विदेशों में ट्रेन लेट होती है तो रेल मंत्रालय क्षमा याचना करता है। ट्रेन जब ज्यादा विलंब हो जाती है तो यात्रियों को मुआवजा दिया जाता है। हमारे यहां यह व्यवस्था क्यों नहीं है। रेलवे को सिर्फ व्यवसाय पर ही फोकस नहीं करना चाहिए। रेलवे व्यवसाय करे, लेकिन जनता का भी ख्याल रखे। यह प्राथमिकता में होना चाहिए। 


सरयू राय ने कहा कि इस धरना में भाजपा को भी साथ लिया जाए। हम लोग एनडीए के ही घटक हैं। भाजपा को पत्र लिखा जाए कि वो भी इसमें शामल हो। सभी मंडलों में बैठक आयोजित करें और व्यापक जन-जागृति फैलाएं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। लगातार नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाए। इस कार्यक्रम का संचालन जनता दल यूनाइटेड के नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया। जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, आफताब अहमद सिद्दिकी, नवीन कुमार, उषा यादव, अंजलि सिंह ने भी संबोधित किया। आज ही एर्नाकुलम एक्सप्रेस से जमशेदपुर पहुंचे भानु राव ने ट्रेन कैसे और कितने विलंब से चली, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन शेषनाथ ठाकुर ने किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.