Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सोलो साइक्लिस्ट आशा मालवीय, रघुवर दास से मिली, बढ़ाया हौसला कहा : नारी शक्ति, देश भक्ति और अदम्य साहस को नमन Solo cyclist Asha Malviya met Raghuvar Das, boosted his morale and said: Salute to women power, patriotism and indomitable courage.

 


Jamshedpur (Nagendra) राष्ट्रीय स्तर की एथलीट, पर्वतारोही एवं सोलो साइक्लिस्ट आशा मालवीय ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने विशेष राष्ट्रीय साइकिल अभियान की जानकारी साझा की। आशा मालवीय ने बताया कि वे 78वें भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष्य में देश के पश्चिमतम छोर से पूर्वी छोर तक साइकिल यात्रा पर निकली हैं। इस अभियान के तहत वे लगभग 7,800 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करेंगी। उनकी यह यात्रा Arunachal Pradesh के किब्बत्तू में जाकर समाप्त होगी। 


उन्होंने बताया कि अब तक वे करीब 5,500 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं और इसी क्रम में जमशेदपुर पहुंचीं। इस अवसर पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने उनके साहस, संकल्प और देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान नारी शक्ति और अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने आशा मालवीय का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.