Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अनूठी पहलः सामाजिक संदेश के साथ मनाया बेटा का जन्मदिन Unique initiative: Celebrated son's birthday with a social message

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने आज समाज में नई सोच और संवेदनशीलता का संदेश फैलाते हुए अपनी अनूठी पहल की। जहां समाज में दिखावे और रुतबे के लिए जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ बड़े-बड़े होटलों में मनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, वहीं सुशील अग्रवाल ने अपने बेटे का जन्मदिन चाकुलिया में ध्यान फाउंडेशन द्वारा संचालित गौशाला में गौमाता की उपस्थिति में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गुड़ और हरे चारे के साथ गौमाता की सेवा की। 


उक्त गौशाला में लगभग अठारह हजार गौवंश रहते हैं। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर और चाकुलिया से लगभग सौ लोग शामिल हुए। इस आयोजन की शोभा प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष प्रभा पाडिया की उपस्थितियों से और बढ़ गई। सुशील अग्रवाल की इस पहल ने समाज में साधारण जीवन और सेवा भाव की प्रेरणा दी, और लोगों को दिखावे की संस्कृति के बजाय वास्तविक सेवा और मानवता के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.