Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर में ऑटिज्म जागरूकता के लिए वॉकाथॉन आयोजित Walkathon organised in Jamshedpur for autism awareness

 


Upgrade Jharkhand News. विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर शहर में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। एस्पायर मदर्स टीम द्वारा मोदी पार्क (जेआरडी) के बाहर वॉकाथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 200 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरयू राय ने झंडा दिखा कर किया एवं मौके पर पद्मश्री पूर्णिमा महतो, संरक्छक पूरबी घोष भी मौजूद रहीं, जिन्होंने विशेष बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनकी माताओं का हौसला बढ़ाया। टीएमएच के डॉक्टर डॉ. मनोज साहू ने ऑटिज्म के लक्षण, बचाव और सही समय पर निदान की अहम जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान 20 प्रतिभागियों को सरयू राय द्वारा पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। 


एस्पायर मदर्स टीम की ओर से डॉ. निवेदिता कर, अमृता कुलताज, ममता पाड़ी, सोनाली सरकार, प्रीति सिन्हा, सीमा अग्रवाल, इंद्राणी सहित करीब 30 माताएं एवं शहर के सदर अस्पताल, रेलवे विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग के साथ-साथ लायंस क्लब, रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब, यंग्स इंडिया, उत्कल समाज और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी जैसे संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। डॉ. निवेदिता कर ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य जागरूकता, स्वीकृति, समावेश, अवसर और सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि संस्था भविष्य में भी इस दिशा में लगातार कार्य करती रहेगी। इस कार्यक्रम ने न केवल विशेष बच्चों और उनके माता-पिता का हौसला बढ़ाया, बल्कि समाज को भी संवेदनशील और जागरूक बनने का संदेश दिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.