Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai इतिहास के पन्नों को पलटने आ रही है संजय दत्त स्टारर 'आखरी सवाल', टीजर हुआ रिलीज़ Sanjay Dutt starrer 'Aakhri Sawaal' is coming to turn the pages of history, teaser released

 


  • संजय दत्त स्टारर 'आखरी सवाल' का पावरफुल टीज़र हुआ आउट! क्या सुलझेंगे इतिहास के अनसुलझे सवाल?

Mumbai (Chirag) एक ऐसी फिल्म जो उन सवालों को पूछने की हिम्मत करती है जिसने एक सदी से भी ज्यादा समय से देश और यहाँ के युवाओं को उलझा रखा है—नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग के डायरेक्शन में बनी 'आखरी सवाल' का टीज़र देखें, जिसमें संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं और इसे निखिल नंदा ने प्रोड्यूस किया है। टीज़र अब आउट हो चुका है। महात्मा गांधी के निधन के बाद लगाए गए बैन से लेकर बाबरी मस्जिद ढहाने के आरोपों तक, 'आखरी सवाल' ऐसे गंभीर सवाल उठाती है जिनके जवाब लोग लंबे समय से ढूंढ रहे हैं। निडर और बेबाक, यह टीज़र इतिहास की गहराई में उतरता है और एक ऐसी कहानी पेश करता है जो निश्चित रूप से पूरे देश में एक नई बहस छेड़ देगी।


संजय दत्त के साथ-साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे शानदार कलाकारों से सजी 'आखरी सवाल' उन फिल्मों में से एक है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी अनाउंसमेंट के साथ ही हलचल मचाने के बाद, मेकर्स ने हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर (2 अप्रैल, सुबह 11:11 बजे) इसका टीज़र रिलीज किया है, और इसने अभी से ही चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। यह बहुप्रतीक्षित टीज़र फिल्म के विषय की एक पावरफुल झलक दिखाता है, जिसका मकसद उस छिपी हुई कहानी की परतों को खोलना है जिसे देश को देखने की जरूरत है। निडर, सीधा और बातचीत के अंदाज वाला यह टीज़र एक ऐसी बहस छेड़ता है जिसके फिल्म रिलीज होने पर और भी तेज होने की उम्मीद है।


कहानी विक्की की है, जो एक होनहार लेकिन थोड़ा गुस्सैल स्कॉलर है और प्रोग्रेसिव इंडिया का एक महत्वाकांक्षी युवा है। विक्की अपनी थीसिस रिजेक्ट होने के बाद अपने गुरु प्रोफेसर गोपाल नडकर्णी पर पक्षपात का आरोप लगाता है। जो शुरू में एक निजी एकेडमिक विवाद होता है, वो बाद में नेशनल टेलीविजन पर होने वाली बहस में बदल जाता है। यह फिल्म भारत के युवाओं के मन में उठने वाले सुलगते सवालों उनकी उम्मीदों, शंकाओं और ऐतिहासिक घटनाओं व तथ्यों के जरिए सच की उनकी तलाश को दिखाती है। फिल्म के केंद्र में गुरु-शिष्य के बीच का एक जबरदस्त टकराव है, जहाँ विक्की की लगातार पूछताछ एक गहरे व्यक्तिगत मकसद का खुलासा करती है। आखिर में, उसका 'आखरी सवाल' एक सदी पुराने ऐसे राज से पर्दा उठाता है जो या तो प्रोफेसर को सही साबित कर सकता है या उन दोनों को बर्बाद।


अभिजीत मोहन वारंग, जिन्होंने 2021 में मराठी ड्रामा 'पिकासो' से अपने डायरेक्शन की शुरुआत की थी, उन्हें 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में स्पेशल मेंशन मिला था। उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा में लगातार प्रभावशाली फिल्में दी हैं, जिनमें 'डेजा वू', 'प्रेम प्रथा धूमशान', 'पिकोलो' और शॉर्ट फिल्म 'वर्चुअल रियलिटी' शामिल हैं। 'निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स' के बैनर तले बनी यह फिल्म निखिल नंदा द्वारा पेश की जा रही है, जिन्होंने जियो हॉटस्टार और अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए कई प्रोजेक्ट्स किए हैं। 'आखरी सवाल' को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं।


फिल्म की कहानी, पटकथा और डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। संगीत मोंटी शर्मा ने दिया है और इसके बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं। 'आखरी सवाल' 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.