Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa कोलकाता और असम में भाजपा की जीत पर गुवा में जश्न का माहौल Celebrations erupt in Guwahati after BJP's victory in Kolkata and Assam

 


Guwa (Sandeep Gupta) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोलकाता और असम में प्रचंड बहुमत से जीत की खुशी गुवा में भी देखने को मिली। जीत की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे शहर में जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर गुवा बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी की गई और लोगों के बीच मिठाइयां एवं झालमुरी का वितरण किया गया। 


कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतरे और एक-दूसरे को बधाई दी। माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। जश्न के दौरान “जय श्री राम” के नारों से पूरा गुवा शहर गूंज उठा। समर्थकों ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति की जीत है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी पार्टी इसी तरह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरती रहेगी।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.