Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में एनसीपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, गोल्डन ईगल और निधि 11 बनी विजेता NCPL Night Cricket Tournament concludes in Guwahati; Golden Eagle and Nidhi 11 emerge winners

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के कल्याण नगर दुर्गा मंडप प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय किशोर संघ स्पोर्ट्स क्लब न्यू कॉलोनी प्रीमियर लीग (एनसीपीएल) नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की 10 तथा महिला वर्ग की 4 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में निधि 11 और प्रिया 11 टीम आमने-सामने हुईं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निधि 11 टीम ने निर्धारित 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 33 रन बनाए। जवाब में उतरी प्रिया 11 की टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर केवल 25 रन ही बना सकी। 


इस तरह निधि 11 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोल्डन ईगल और मैदान के बादशाह टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। गोल्डन ईगल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 9 विकेट खोकर 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैदान के बादशाह टीम निर्धारित 5 ओवर में 6 विकेट खोकर 27 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ गोल्डन ईगल टीम ने पुरुष वर्ग की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।


प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि गुवा सेल के डीजीएम सीएसआर अधिकारी अनिल कुमार एवं नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को कप देकर सम्मानित किया। वहीं विशिष्ट अतिथियों पंचम जॉर्ज सोय, अंतर्यामी महाकुड़, सैनुद्दीन खान उर्फ पप्पू और प्रभात हाजरा ने खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अंपायर आयन गुण एवं सैयद राजू का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर किशोर संघ स्पोर्ट्स क्लब कमेटी के विजय कुमार दास, शेख जावेद, गणेश मिश्रा, तुलसी सांडिल, मिंटू पाठक, अनीश हुसैन, एमडी सरफराज, रोनाल्ड नाग, अनीश डुंगडुंग, विनीत पान, हिमांशु नाग सहित कई सदस्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.