Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa 500 बेरोजगारों की बहाली की मांग पर गुवा सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम, उत्पादन ठप Indefinite blockade at Guwa Cell mine demanding reinstatement of 500 unemployed workers, production halted

 


Guwa (Sandeep Gupta) 12 गांव के मुंडा मानकी संघ ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में 500 स्थानीय बेरोजगारों की बहाली की मांग को लेकर गुवा सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू कर दिया है। आंदोलन के कारण खदान क्षेत्र में खनन कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। आंदोलनकारियों ने गुवा सेल के साइज स्क्रीन एवं पहाड़ के ऊपर स्थित क्रॉसिंग प्लांट को बंद करा दिया है, जिससे उत्पादन पूरी तरह बाधित हो गया है। इसके साथ ही सेल रेलवे बंकर स्थित डिस्पैच कार्य को भी ठप कर दिया गया है। आंदोलन का असर इतना व्यापक रहा कि सुबह 4 बजे प्रथम पाली में खदान क्षेत्र जाने वाली बसों को भी रोक दिया गया, जिससे सेल कर्मी कार्यस्थल तक नहीं पहुंच सके।


बंदी और चक्का जाम को देखते हुए गुवा प्रशासन तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान आंदोलन स्थल पर तैनात हैं। प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। आंदोलन में सारंडा पीढ़ मानकी सुरेश चाम्पिया, मुंडा सोंगा सुरीन सहित विभिन्न गांवों के मुंडा-मानकी और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.