Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Sonuwa सफलता की सीढ़ी चढ़नी है तो किताबों से दोस्ती कर लो: जगत माझी If you want to climb the ladder of success, then make friends with books: Jagat Majhi

 


  • ​गोविंदपुर पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन, कंप्यूटर शिक्षा और प्रतियोगी पुस्तकों से सजेगा विद्यार्थियों का भविष्य

Upgrade Jharkhand News. मनुष्य का पुस्तकों से श्रेष्ठ कोई मित्र नहीं हो सकता। जिसने पुस्तकालय की शांति में समय निवेश किया है, उसे जीवन में सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उक्त बातें मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने सोमवार को गोविंदपुर पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र के विधिवत उद्घाटन के अवसर पर कहीं। विधायक ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया और विश्वास जताया कि यह केंद्र पूरे क्षेत्र में शिक्षा की नई अलख जगाएगा। ​


उद्घाटन के पश्चात विधायक ने ज्ञान केंद्र में स्थापित कंप्यूटर कक्ष और लाइब्रेरी का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों के साथ-साथ महापुरुषों की जीवनियां और प्रेरणादायी साहित्य उपलब्ध है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। ​विधायक ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा यदि ज्ञान केंद्र में और भी पुस्तकों की आवश्यकता महसूस होती है, तो मुझे सूची उपलब्ध कराएं। मैं व्यक्तिगत रूप से उन पुस्तकों की व्यवस्था सुनिश्चित करूंगा। 


​इस अवसर पर विधायक के हाथों गोविंदपुर पंचायत के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने हालिया मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों में ​मैट्रिक की तनीषा प्रधान, रेशमी प्रधान, शुभम प्रधान, इंटरमीडिएट में चमरा बांकिरा, राधा नायक शामिल हैं। 


​कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परेड के माध्यम से विधायक का भव्य स्वागत किया। इस दौरान ​प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव, ​मुखिया अमर सिंह सामाड, ​पंचायत सचिव मानस कुमार त्रिपाठी, समाजसेवी किशोर दास, चिरंजीवी प्रधान, रंजीता प्रधान, प्रेमचंद प्रमाणिक सहित कई ग्रामीण और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.