Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किरीबुरू में तकनीकी दौरा, शटडाउन प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण आयोजित Technical visit to Kiriburu, training on shutdown procedures conducted

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू (KIOM) में डीडीएमएस और डीएमएस अधिकारियों द्वारा एक महत्वपूर्ण तकनीकी दौरा किया गया। इस दौरान किरीबुरु स्थित लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर (एल एंड डीसी) में शटडाउन प्रक्रियाओं, सीईए नियमों तथा संबंधित परिपत्रों पर विस्तृत जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।


प्रशिक्षण सत्र में KIOM, MIOM, GOM और MOM के कर्मचारियों के साथ-साथ CGM माइंस KIOM एवं CGM माइंस MIOM के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। विशेषज्ञों द्वारा शटडाउन के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं, वैधानिक नियमों के पालन तथा संभावित जोखिमों से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खनन कार्यों में सुरक्षा अनुपालन को और मजबूत करना, कर्मचारियों में वैधानिक आवश्यकताओं की बेहतर समझ विकसित करना तथा शटडाउन संचालन के दौरान आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करना रहा। 


कार्यक्रम के अंत में संवादात्मक चर्चा आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न पहलुओं पर प्रश्नोत्तर के माध्यम से जानकारी प्राप्त की। अंततः किरीबुरू माइंस के प्रबंधक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस पहल ने सुरक्षित एवं नियमों के अनुरूप खनन कार्यों के प्रति सभी की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.