Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa तेज आंधी में सूखा पेड़ गिरा, ओडिया हाई स्कूल का कंप्यूटर रूम क्षतिग्रस्त Dry tree fell in strong storm, Odia High School computer room damaged

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू के हिलटॉप क्षेत्र में सोमवार शाम आई तेज आंधी के दौरान एक बड़ा सूखा पेड़ बिजली के खंभे और तार को अपनी चपेट में लेते हुए ओडिया हाई स्कूल परिसर पर गिर पड़ा। इस घटना में स्कूल के कंप्यूटर रूम को नुकसान पहुंचा है, वहीं हिलटॉप आवासीय क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। घटना के बाद हिलटॉप स्कूल मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। अचानक पेड़ गिरने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के कारण पेड़ जड़ से टूटकर बिजली तार और खंभे पर गिर गया, जिससे विद्युत व्यवस्था ठप हो गई।


हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय स्कूल परिसर में कोई मौजूद नहीं था और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा गिरे हुए पेड़ को हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवासीय और स्कूल क्षेत्रों के आसपास मौजूद सूखे एवं जर्जर पेड़ों की जल्द पहचान कर उन्हें हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.