Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa ठाकुरा गांव में विशेष ग्राम सभा आयोजित, नए मुंडा चयन को लेकर बनी सहमति A special Gram Sabha was held in Thakura village, and consensus was reached on the selection of a new head.

 


Guwa (Sandeep Gupta) नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दिरीबुरु पंचायत के ठाकुरा गांव में रविवार को गांव के देवरी प्रधान चाम्पिया की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में गांव के मुंडा दामु चाम्पिया को गुवा सेल में नौकरी मिलने के मुद्दे पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव का मुंडा एक साथ दो जिम्मेदारियां नहीं निभा सकता। या तो वह गांव का मुंडा रहे अथवा सेल में नौकरी करे। दोनों में से किसी एक पद को चुनना होगा। इस मुद्दे को लेकर ग्राम सभा में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुंडा दामु चाम्पिया को भी बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने ग्राम सभा का बहिष्कार करते हुए बैठक में भाग नहीं लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने नए ग्रामीण मुंडा के चयन को लेकर विचार-विमर्श किया। 


ग्राम सभा में निर्णय लिया गया कि आगामी 17 मई, रविवार को खाश जामदा में सारंडा पीढ़ मानकी साजन चातोम्बा की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें नए मुंडा के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। ग्रामीणों की सर्वसम्मति से नए मुंडा पद के लिए बुधराम चाम्पिया, पिता स्वर्गीय मारकस चाम्पिया का नाम प्रस्तावित किया गया। ग्रामीणों ने गांव की परंपरा और सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने पर जोर दिया। ग्राम सभा में मुख्य रूप से प्रशांत चाम्पिया, बबलू चाम्पिया, मदन चाम्पिया, प्रधान चाम्पिया, मोरा चाम्पिया, मंगल चाम्पिया, सागर चाम्पिया, बुधराम चाम्पिया, मंगडू चाम्पिया, बंधन चाम्पिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.