Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा सेल अस्पताल की समस्याओं को लेकर महिला श्रमिक यूनियन ने उठाई आवाज Women's Workers Union raises voice against problems of Guwa Cell Hospital

 


Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड महिला श्रमिक यूनियन की महिलाओं ने गुवा सेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार अमन से मुलाकात कर अस्पताल की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। यूनियन की महिलाओं ने अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। महिलाओं ने कहा कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद होने के बावजूद मरीजों को इलाज के लिए बाहर रेफर किया जाता है, जिससे गरीब एवं ग्रामीण परिवारों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने मांग की कि प्रसूति सेवा गुवा सेल अस्पताल में ही नियमित रूप से संचालित हो ताकि गर्भवती महिलाओं को बाहर न जाना पड़े। मांग पत्र में अस्पताल परिसर में ग्रामीणों एवं मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की भी बात कही गई।


महिलाओं ने कहा कि अस्पताल की सभी सुविधाएं मरीजों को सही तरीके से उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं शौचालयों की नियमित सफाई कराने की मांग की गई। यूनियन की महिलाओं ने आउटडोर विभाग में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार न करना पड़े। 


इसके अलावा अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की जल्द बहाली की मांग करते हुए कहा गया कि डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को बार-बार रेफर किया जाता है, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार अमन ने महिलाओं की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर यूनियन की महिलाओं में अध्यक्ष गीता देवी, रजनी पिंगुआ, कविता दास,मीनू देवी,नाजीर खान, पंचम जॉर्ज सोय मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.