Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur आईडब्ल्यूसी जमशेदपुर ईस्ट द्वारा सूर्य मंदिर में मेगा जनकल्याणकारी परियोजना का उद्घाटन IWC Jamshedpur East inaugurates mega welfare project at Surya Mandir

 


Upgrade Jharkhand News. इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट, डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा सूर्य मंदिर, सिदगोड़ा स्थित चिल्ड्रेन पार्क में अपनी मेगा जनकल्याणकारी परियोजना के अंतर्गत आम जनता की सुविधा हेतु 4 आईडब्ल्यूसी ब्रांडेड कुर्सियों का उद्घाटन किया गया। इस परियोजना का शुभारंभ जमशेदपुर पूर्वी की माननीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू द्वारा किया गया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। क्लब की अध्यक्ष डॉ. मीना मुखर्जी की दूरदर्शी सोच एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण से यह सराहनीय पहल संभव हो सकी।


इस परियोजना से बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं पार्क में आने वाले अनेक लोगों को लाभ मिलेगा। लगभग 500 से अधिक लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी सिद्ध होगी।


इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के सभी 10 सदस्य उपस्थित रहे और परियोजना को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। यह पहल समाज सेवा एवं जनहित के क्षेत्र में क्लब की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.