Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली Police launch a major crackdown on illegal liquor distilleries in the Saranda forests, creating panic among the mafia.

 


Guwa (Sandeep Gupta) सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा मुक्त अभियान के तहत किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टाटिबा गांव के समीप जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में छापेमारी कर 2 से 3 अवैध महुआ शराब भट्ठियों को नष्ट किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटिबा के आसपास जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर संचालित अवैध भट्ठियों का पता लगाया, जहां प्लास्टिक ड्रमों में जावा महुआ तैयार कर शराब बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जावा महुआ को नष्ट कर दिया तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त प्लास्टिक ड्रम, बर्तन, चूल्हे और अन्य उपकरणों को ध्वस्त कर दिया। 


पुलिस की अचानक कार्रवाई से अवैध कारोबारियों को भागने का मौका तो मिला, लेकिन वे अपना सामान नहीं बचा सके। पुलिस का दावा है कि कारोबारियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस अभियान से शराब माफियाओं को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। क्षेत्र में लगातार चल रहे नशा विरोधी अभियान के कारण पुलिस की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध शराब का कारोबार युवाओं को नशे की ओर धकेल रहा था और इससे सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा था। 


लोगों ने उम्मीद जताई कि पुलिस की सख्ती से इस अवैध धंधे पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने यह भी पाया कि शराब भट्ठियों के आसपास बड़ी मात्रा में जंगल से काटकर लाई गई लकड़ियां जमा थीं, जिनका उपयोग शराब निर्माण में किया जा रहा था। पुलिस ने इन लकड़ियों को भी नष्ट कर दिया। अधिकारियों का मानना है कि अवैध शराब निर्माण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सारंडा के वन क्षेत्र और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्त अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.