Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मेगा रक्तदान शिविर में जुटा मानवता का कारवां, 272 यूनिट रक्त संग्रह A caravan of humanity gathered at the mega blood donation camp, collecting 272 units of blood.

 


Jamshedpur (Nagendra) विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन , द मिलनी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मानवता और सामाजिक सरोकारों को समर्पित इस शिविर में 272 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो गर्मी के मौसम में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। शिविर में कुल 325 लोगों ने पंजीयन कराया था। इस अवसर पर रक्तदान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की अनूठी पहल भी की गई। 


ई-डिजिटल इंडिया की ओर से सभी रक्तदाताओं को निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण प्रदान करने की घोषणा की गई। रक्तदाता इच्छानुसार ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाजसेवा के साथ-साथ युवाओं को नई तकनीकों से जोड़कर उनके कौशल और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।


इस अवसर पर व्यवसायी एवं समाजसेवी शेखर डे, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रबंधक अभिषेक कश्यप, एरिया ऑफिसर नवीन चंद दास, द मिलनी के सचिव दीपांकर दत्ता, कृष्णेंदु चटर्जी, ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीकांत कटारे, टीम पीएसएफ के चेयरमैन पुलक चटर्जी, अरिजीत सरकार, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित झा, ब्रजेश सिंह, गुलाब सिंह, बी. श्रीनिवास, रवि झा, जितेंद्र कुमार, प्रमोद झा, नागेन्द्र कुमार, संतोष कुमार टीम पीएसएफ की ब्रांड एम्बेसडर नीला सेनगुप्ता, समाजसेवी दुखनी सोरेन, सुमित्रा हेम्ब्रम, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महाप्रबंधक संजय चौधरी तथा ई-डिजिटल इंडिया के प्रबंधक रामकृष्ण ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर की विशेष उपलब्धियों में पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों द्वारा एक साथ रक्तदान करना शामिल रहा, जिसने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.