Jamshedpur (Nagendra) प्रखर सामजसेवी एवं पत्रकार संगठन ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहकार हरमिंदर सिंह मिंदी का जन्मदिन जमशेदपुर हावड़ा ब्रिज के पीछे स्थित प्रदेश कार्यालय में केक काटकर एवं मिठाइयों का वितरण करके मनाया गया । इस मौके पर एक सादा समारोह आयोजित किया गया और एसोसिएशन के प्रति राष्ट्रीय सलाहकार के समर्पण और सहयोग पर प्रकाश डाला गया । अपने जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर हरमिंदर सिंह मिन्दी ने कहा कि जब से वो एसोसिएशन से जुड़े हैं हर वक्त इसके विस्तार और पत्रकारों के कल्याण के विषय में पाने लोगों से चर्चा करते रहते है।
सामाजिक कार्यों में एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सहभागिता से समाजसेवा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। निकट भविष्य में कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं जिनसे पत्रकार वर्ग का भला हो। राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने हरमिंदर सिंह मिन्दी को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए कहा कि इनके आगमन से संगठन को मजबूती मिली है और इनके निःस्वार्थ सहयोग और मार्गदर्शन से अभी हमें और लम्बा सफ़र तय करना है। इसके बाद समारोह में जुटे पत्रकारों ने राष्ट्रीय सलाहकार को क्रमवार जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस मौके पर एसोसिएशन के राज्य सदस्यता प्रभारी नागेन्द्र कुमार,पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विनोद सिंह , जिला महासचिव आशीष गुप्ता,टर्बनेटर राजकमल सिंह,ममता कुमारी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment