Jamshedpur (Nagendra) नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में गुरुवार को लुआबासा पंचायत भवन में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी , लीगल एड डिफेंस कौंसिल के प्रमुख विदेश सिन्हा एवं लीगल कौंसिल के सदस्य मनोज कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विधिक जागरूकता शिविर में डालसा सचिव ने बाल विवाह , बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा , मानव तस्करी सहित अन्य कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। वहीं लीगल कौंसिल के सदस्यों ने डालसा के कार्य व उद्देश्य तथा सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर डालसा पीएलवी दिलीप जायशवाल , मनोज महतो, सुनीता कुमारी, रीना तिवारी, सुशांत महतो सहित लुआबासा पंचायत के मुखिया एवं काफी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment