Jamshedpur (Nagendra) कदमा स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती भवन में गुरुवार को ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर का केन्द्रीय कमेटी का विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कमेटी के मुख्य संरक्षक विकास कुमार की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार द्वारा किया गया। सर्वप्रथम समाज के सभी गणमान्य वक्ताओं द्वारा स्वामी सहजानन्द सरस्वती की मूर्ति पर पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद बैठक की शुरुआत की गई। मौके पर मंच के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार जी के द्वारा सभी समाज के गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए केन्द्रीय कमेटी का विस्तार किया गया और केन्द्रीय कोर कमेटी एवं क्षेत्रिय कमेटी के अपने-अपने कार्य पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
वहीं राज किशोर सिंह द्वारा स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी एवं समाज के अन्य महापुरूष के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला गया। अनिल ठाकुर द्वारा समाज एवं संगठन की महत्व पर विस्तार प्रकर जानकारी दी गई। उसके उपरान्त केन्द्रीय कमेटी के महासचिव जय कुमार द्वारा केन्द्रीय कमेटी एवं क्षेत्रिय कमेटी के अनुशासन एवं समय की महत्व को बताते हुए केन्द्रीय कमेटी के पदाधिकारी के नाम की घोषणा की गई। घोषणा के उपरान्त वहाँ उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा केन्द्रीय कमेटी के नये पदाधिकारी का ताली बजाकर स्वागत किया गया। स्वागत उपरान्त दीपू जी द्वारा केन्द्रीय कमेटी एवं क्षेत्रिय कमेटी के किस प्रकार समन्वय बना कर कार्य करना चाहिए , इस पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।
अन्त में सभी केन्द्रीय कमेटी के पदाधिकारी का स्वागत कहते हुए भूषण जी द्वारा धन्यबाद ज्ञापन दिया गया। बैठक में केन्द्रीय कमेटी एवं क्षेत्रिय कमेटी के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे , जिसमें मुख्य रूप से आरपी सिंह, उपेन्द्र सिंह, रामन, अशोक, बब्लु, बंटी, अमित, मधुकर, गोपाल , केशव, बिष्णु सिंह के अलावा अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment