Jamshedpur (Nagendra) ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन गुरुवार को कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने की। समारोह की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए केंद्रीय कमेटी के विस्तार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष सह नई कमेटी के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने केंद्रीय एवं क्षेत्रीय समितियों की भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी दी, जबकि राज किशोर सिंह ने समाज के महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। पूर्व महासचिव अनिल ठाकुर ने संगठन की एकजुटता और सामाजिक समरसता पर अपने विचार व्यक्त किए।
महासचिव जय कुमार ने विस्तारित केंद्रीय कमेटी के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की, जिसके बाद उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत किया। दीपू सिंह ने केंद्रीय और क्षेत्रीय समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत आधार देने के लिए कई महत्वपूर्ण सब-कमेटियों का गठन किया गया। इनमें मार्गदर्शक मंडल, मुख्य संरक्षक , संरक्षक मंडल, अनुशासनात्मक समिति, कानूनी सलाहकार समिति, मीडिया प्रकोष्ठ, प्रवक्ता , राजनीतिक सलाहकार समिति एवं प्रेस सलाहकार समिति शामिल हैं।
इसके अलावा संगठन में सात उपाध्यक्ष, सात सचिव, मीडिया प्रभारी तथा प्रवक्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। कार्यक्रम के अंत में भूषण जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में आर.पी. सिंह, उपेंद्र शर्मा, रमन जी, अशोक, बबलू राय, अमित गोपाल, शशांक, विष्णु समेत केंद्रीय एवं क्षेत्रीय समितियों के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



No comments:
Post a Comment