Jamshedpur (Nagendra) होटल अल्कोर में आयोजित दो दिवसीय फैशन पॉइंट फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का भव्य शुभारंभ हुआ. प्रदर्शनी का उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त एवं मैसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2026 पारुल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन समारोह में शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही.
इस अवसर पर अभिनेत्री एवं मॉडल डॉ. रामिजता प्रफुल्ला, उदितवाणी के संपादक उदित अग्रवाल, मिसेज झारखंड 2024 आरती निजहावन, ऑल इंडिया वीमेंस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष पारुल मंगल, लायंस इंटरनेशनल की पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीमा बाजपेयी एवं नलिनी मुखर्जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. प्रदर्शनी में मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, बनारस, कोलकाता और पंजाब से आए डिज़ाइनर एवं ब्रांड अपने विशेष कलेक्शन प्रदर्शित कर रहे हैं. यहां ब्राइडल वियर, डिजाइनर साड़ियां, एथनिक एवं इंडो वेस्टर्न परिधान, मेंसवियर, फैशन ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडलूम और वेडिंग शॉपिंग की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध है. लखनऊ की चिकनकारी, बनारसी सिल्क, साइकरी साड़ियां, अभिषेक रेमेंसवियर और टियापाखी वीव्स के साथ झारखंड की सोहराय पेंटिंग, हस्तनिर्मित जूट बैग और हिमालयन बांस उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.
प्रदर्शनी के पहले दिन बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति, फैशन और हस्तशिल्प का आनंद लिया. फैशन प्वाइंट की चेयरपर्सन रीना अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल खरीदारी का मंच नहीं, बल्कि भारतीय कला, संस्कृति, हैंडलूम और फैशन विरासत को बढ़ावा देने का एक प्रयास है. निदेशक शशि गड़िया ने आगंतुकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए अंतिम दिन अधिकाधिक लोगों से प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की.

.jpeg)

No comments:
Post a Comment