Jamshedpur (Nagendra) स्वस्ति योग एवं प्राणायाम सेंटर, सोनारी द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सोनारी कम्युनिटी सेंटर हॉल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं शांति मंत्र के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम के चीफ गेस्ट टाटा स्टील फाउंडेशन के मैनेजर बिधान मरांडी थे। खास गेस्ट तपन दासगुप्ता, सोमनाथ दास, नवीन दास और बापूजी राव थे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा सूर्य नमस्कार, योगासन प्रदर्शन, योग नृत्य तथा विभिन्न योग संबंधी प्रस्तुतियाँ दी गईं। उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वस्ति योग एवं प्राणायाम सेंटर द्वारा आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क समर कैंप के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार एवं सम्मान से सम्मानित किया गया।
सेंटर के योग शिक्षक, रमेन्द्र नाथ कोले ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र, राष्ट्रगान एवं अल्पाहार वितरण के साथ हुआ। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में सुनील बहादुर, देवव्रत मजूमदार, आर.एन. मोदक, श्रीमती सीमा सिन्हा, श्रीमती संगीता राज, श्रीमती प्रणति कोले और सुरेश शर्मा की खास भूमिका रही। यह जानकारी रमेन्द्र नाथ कोले, योग शिक्षक, स्वस्ति योग एवं प्राणायाम सेंटर, सोनारी द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

No comments:
Post a Comment