Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur एस आई आर को लेकर झामुमो का बैठक आयोजित JMM held a meeting regarding SIR

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड मुक्ति मोर्चा,पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की एक अति महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन में आयोजित की गई । बैठक में झारखंड राज्य में चल रहे (SIR)विशेष गहन पुनरीक्षण में चुनाव आयोग द्वारा जनगणना के कुछ प्रमुख बिंदुओं पर स्पष्टता प्रस्तुत नहीं करने पर झामुमो केंद्रीय कमिटी के आपत्ति सह सुझाओं का समर्थन करते हुए जिले में निवास कर रहे सभी नागरिकों को SIR को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई। 


इस अवसर पर जिले में निवास कर रहे केंद्रीय, जिला,प्रखंड  नगर,पंचायत, शाखा के पदाधिकारियों,पार्टी द्वारा नियुक्त बूथ अध्यक्षों एवं बूथ लेवल एजेंटों सहित सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम इस SIR में,मतदाता सूची से न कटे यह जिम्मेवारी स्वयं हम सभी को लेनी होगी। आगामी 30 जून से होने जा रहे SIR के अगले चरण से पूर्व अपने बूथ में अन मैपिंग दिख रहे अपने क्षेत्र में निवास कर रहे मतदाताओं से सीधे संपर्क कर उन्हें पुन: मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्देशित आवश्यक कागजातों एवं भरे जाने वाले आवश्यक फार्मों की पूर्ण जानकारी देनी होगी। साथ ही सरकार द्वारा नियुक्त BLO और BLS से समन्वय स्थापित कर उनका नाम दर्ज कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी हमे निभानी होगी। इस बैठक में उपस्थित नगर एवं शाखा अध्यक्षों एवं सचिवों से अपने अपने क्षेत्रों में SIR से संबंधित उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों और आगे किए जाने योग्य कार्यों की भी जानकारी एवं सुझाव ली गई। 


साथ ही केंद्रीय कार्यसमिति के निर्देश पर इस महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग हेतु प्रभारी के रूप में प्रखंड एवं नगरों में शाखा वार केंद्रीय तथा जिला स्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। इस बैठक को पूर्व सांसद सुमन महतो,केंद्रीय सदस्य सह पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू,केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन,प्रमोद लाल ने भी संबोधित किया। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य हीरामणि मुर्मू,जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू,उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति,विधासागर दास,शेख नासिर खान,महावीर मुर्मू, लालटू महतो,दल गोविंद लोहारा,बबन राय, खुददू उराव, अभय पाण्डेय,गोकुल मार्डी, अंकित सिंह, नानटू सरकार,मो समद,प्रह्लाद लोहारा,नंदू सरदार, गोपाल महतो,राकेश राव ,मो जमील खान, प्रीतम हेंब्रम,सुशील हेंब्रम,बहादुर किस्कू, प्रभात कुमार,गोविंदा चालक, जाबिर हुसैन, प्रदीप जायसवाल,मनोज शर्मा,सोमनाथ विश्वास,परमजीत सिंह पम्मे,मनोज तांती,डी रवि कुमार,संदीप चक्रवर्ती, उमेश गिरी,चंदन लाल समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष विधासागर दास ने किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.