Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मीडिया का एक प्रतिनिधि मंडल मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर पत्रकार हित के लिए मांग रखी A media delegation met Minister Yogendra Prasad at his residential office and placed demands for the welfare of journalists.

 


Jamshedpur (Nagendra) ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर पत्रकार सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना सहायता, पेंशन योजना और पत्रकार कल्याण कोष को प्रभावी बनाने की मांग की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को पुष्पगुच्छ (बूके) भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री ने एसोसिएशन की नवगठित प्रदेश कमिटी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कोषाध्यक्ष परबिंद पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बनर्जी, धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार, प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार, बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा, दिवाकर सिंह, सतीश प्रसाद, अमर सोनकर, दिलीप चंद महतो एवं कोल्हान प्रभारी अजय कुमार महतो शामिल थे। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन, मीडिया संस्थानों और पत्रकार संगठनों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर बल दिया।


इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्राथमिकता होनी चाहिए, जबकि नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा। प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने संगठन की मांगों पर सकारात्मक विचार करने तथा पत्रकार कल्याण योजनाओं को प्रभावी बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.