Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur संगीत जगत सदी के महान स्वर की देवी आशा भोसले को संगीत के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किया The music world paid tribute to the great vocal goddess of the century, Asha Bhosle, through music.

 


Jamshedpur (Nagendra) सिदगोड़ा 10 नंबर मुखी बस्ती दुर्गा पूजा मंडप परिसर में जमशेदपुर के संगीत डांसिंग इवेंट्स संस्था म्यूजिक गैलरी ए टू जेड के द्वारा एक शाम सदी के महान स्वर की देवी आशा भोसले के नाम श्रद्धांजलि संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेविका श्रीमती रंजना शर्मा विशिष्ट अतिथियो में इंदरजीत सिंह ठाकुर सिंह कालुंदिया सत्यजीत सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में मुखी समाज विकास समिति झारखंड प्रदेश के महामंत्री शंभु मुखी डूंगरी एवं समाजसेवी संतोष कुमार उपस्थित थे। सर्व प्रथम आए हुए तमाम अतिथियों द्वारा स्वo आशा भोसले जी चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए , उसके बाद संस्था द्वारा आए हुए अतिथियो का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।


इसके बाद कलाकारों द्वारा स्वo आशा भोसले जी के द्वारा गाये गए गीत संगीत से श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस कार्यक्रम का संचालन उभरता हुआ कलाकार देव चौसा राका द्वारा किया गया एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन कलाकार पप्पू मुखी डूंगरी ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से देव चौसा राका , पप्पु मुखी डूंगरी , जय मुखी , उमेश शर्मा , दर्शराज चौसा , पायल रवीना , साथी पूजा , मनप्रीत , दीपिका कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.