Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निर्देश पर बालश्रम के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया On the instructions of the National Commission for Protection of Child Rights, a raid campaign was conducted against child labour.

 


Jamshedpur (Nagendra) राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग(भारत सरकार) के निर्देश पर बालश्रम के खिलाफ श्रम विभाग,बाल कल्याण समिति,चाइल्ड हेल्प लाइन,आर आई टी थाना एवं युवा संस्था की संयुक्त टीम द्वारा आर आई टी थाना क्षेत्र के होटल एवं वाशिंग सेंटर पर छापेमारी की गई जिसमें चार नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया । इस अभियान में एन आई टी रोड स्थित रोहित स्वीट्स में दो नाबालिग बच्चों को और अम्बेडकर चौक के पास वॉशिंग सेंटर से दो नाबालिग को मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति द्वारा उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा संचालक को सख्त चेतावनी के साथ कानूनी कार्यवाही के लिये विवरण लिया गया। मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य सैयद आयाज़ हैदर ने कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान में बाल श्रमिक अधिनियम का उलंघन पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराना कानूनी अपराध है।उन्होंने दुकानदारों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में नाबालिगों को नियोजन में नही रखने और इसकी घोषणा प्रतिष्ठान में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।निरक्षण में बाल श्रम विभाग की एल ई ओ रूबी कुमारी,सी डब्लू सी के सदस्य सैयद आयाज़ हैदर,चाइल्ड हेल्प लाइन की को ऑर्डिनेटर कविता मिश्रा,युवा संस्था के मुकेश कुमार पाण्डेय, सी एच एल के समीर कुमार महतो,सुखरंजन कुमार,बिट्टू प्रजापति  और आर आई टी थाना के आनंद कुमार पेट्रोलिंग पार्टी के साथ सम्मिलित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU