Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग किया पौधरोपण On World Environment Day, MLA Purnima Sahu planted trees along with BJP workers.

 


Jamshedpur (Nagendra) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रकृति संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से सीतारामडेरा क्षेत्र के गांधी आश्रम, प्रेम आश्रम, सर्वोदय आश्रम और बर्मामाइंस क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन पार्क एवं हिन्द आश्रम में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत कई पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संतुलन के साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। 


प्रकृति की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। इस क्रम में, विधायक पूर्णिमा साहू ने क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात की और उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, जिला कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया, शैलेश गुप्ता, धनराज गुप्ता, सूरज सिंह, शशि सिंह, संजू शर्मा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.