Jamshedpur (Nagendra) संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के अध्यक्षता में जमशेदपुर के सोनारी निजी आवास पर एक विशेष बैठक की आयोजन किया गया। बैठक को संबंधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने कहा कि संगठन के आगे की कार्यक्रम के बारे में उपस्थित पदाधिकारी गणों से विचार विमर्श किया गया और समाज सेवा और देश सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस विशेष बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के साथ प्रदेश संरक्षक गोपाल कृष्णा गाड़ी, प्रदेश सचिव भगीरथ, जिला अध्यक्ष देबाशीष चंद्र, नगर उपसचिव राहुल शर्मा, नगर महिला उपसचिव इंदु शर्मा, ब्लॉक सचिव शंकर महंती ब्लॉक उपसचिव सुनील आदि शामिल होकर सफल बनाने में मदद किए।

No comments:
Post a Comment