Jamshedpur (Nagendra) मानगो जाकिर नगर रोड नंबर 18 स्थित नव निर्मित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान एवं सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से मानगो एवं आसपास के लगभग एक लाख लोगों को अपने क्षेत्र में ही सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी सेवा उपलब्ध रहेगी। साथ ही टीकाकरण, परिवार कल्याण परामर्श, गैर-संचारी रोगों की जांच, एएनसी सेवा, आवश्यक जांच, दवाएं और रेफरल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रत्येक बुधवार को एफडीएस दिवस और प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को बुजुर्ग दिवस का आयोजन किया जाएगा।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment