Jamshedpur (Nagendra) बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं झारखंड प्रदेश सचिव सुनील शर्मा तथा संगठन प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित थे । इस बैठक में संघटन के मजबूती को लेकर चर्चा किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के कर्मठ युवा नेता लव कुमार निराला को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया , जिसका नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं झारखंड प्रदेश सचिव सुनील शर्मा के हाथों दिया गया। वहीं लव कुमार निराला ने कहा कि हमे जो भी जिम्मेदारी पार्टी के द्वारा दिया गया है उसे मैं निष्ठा पूर्वक निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने में हमारा पूरा प्रयास रहेगा।

No comments:
Post a Comment