Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Sonuwa अंजली हेम्ब्रोम की लस्सी के कायल हुए विधायक जगत माझी, कहा– मेहनत और आत्मनिर्भरता की हैं मिसाल MLA Jagat Majhi was impressed by Anjali Hembram's lassi, saying she is an example of hard work and self-reliance.

 


  • लस्सी का स्वाद चखा, कार्यों की सराहना की, कारोबार बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

Upgrade Jharkhand News. मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के बल पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिग्गीलोटा गांव निवासी अंजली हेम्ब्रोम आज क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। सोनुवा-चक्रधरपुर सीमा पर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के समीप यात्री पड़ाव परिसर में लस्सी बेचकर वे सम्मानपूर्वक आजीविका चला रही हैं। उनकी संघर्ष और सफलता की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।


बुधवार को सोनुवा से लौटने के दौरान विधायक जगत माझी अंजली हेम्ब्रोम के लस्सी केंद्र पहुंचे। सोशल मीडिया पर अंजली के कार्यों से संबंधित वीडियो देखने के बाद वे स्वयं उनसे मिलने की इच्छा को रोक नहीं पाए। दुकान पहुंचकर विधायक ने अंजली के हाथों से बनी लस्सी का स्वाद लिया और उनके प्रयासों की खुले दिल से सराहना की। इस दौरान विधायक ने कहा कि अंजली जिस तरह मेहनत और लगन से अपना व्यवसाय चला रही हैं, वह समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। उन्होंने कहा कि आज जहां कई लोग गलत रास्तों की ओर आकर्षित हो जाते हैं, वहीं अंजली ने स्वावलंबन का रास्ता चुनकर यह साबित किया है कि मेहनत और ईमानदारी से भी सम्मानजनक जीवन जिया जा सकता है।


विधायक ने अंजली को प्रोत्साहित करते हुए कहा आप हड़िया नहीं बल्कि लस्सी बेच रही हैं, यह बेहद सराहनीय पहल है। आपकी सोच और मेहनत अन्य युवाओं एवं महिलाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने लस्सी के स्वाद की भी प्रशंसा की और कहा कि गुणवत्ता तथा व्यवहार के दम पर अंजली अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ा सकती हैं। जगत माझी ने भरोसा दिलाया कि यदि अंजली भविष्य में अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहें या किसी अन्य मौसम में नया स्वरोजगार शुरू करना चाहें, तो उन्हें सरकार की फूलो-झानो आशीर्वाद योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से ऋण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। अंजली हेम्ब्रोम की यह कहानी बताती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयास किसी भी व्यक्ति के जीवन को नई पहचान दे सकते हैं। उनकी सफलता आज क्षेत्र की अनेक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.