Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Sonuwa शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी We will not allow shortage of resources in the field of education: Jagat Majhi

 


  • सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण

Upgrade Jharkhand News. सोनुवा प्रखंड के बारी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाईं में चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को विधायक जगत माझी ने लघु सिंचाई प्रमंडल से बनने वाले उक्त चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास पूजा अर्चना और शिलापट का अनावरण कर किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष विद्यालय में कमरों की कमी की जानकारी दी। विधायक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इसी वित्तीय वर्ष मध्य एवं उच्च विद्यालय के लिए 6-6 नये कमरों का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि जिले में फंड की कमी नहीं है। 


जनप्रतिनिधि या प्रशासन तक सही जानकारी नहीं पहुंच पाने के कारण कई बार समस्याओं का समाधान होने में विलंब होता हैं। उन्होंने बताया शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर वह बेहद गंभीर है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को संसाधनों की किसी प्रकार की कमी नहीं होने देंगे। कहा कि सभी उच्च विद्यालयों में संसाधनों की पूर्ति के साथ चारदीवारी और छात्रावास की व्यवस्था की जा रही है। इससे पूर्व शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक, मुखिया सुनीता गाराई, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा कोड़ा, कुंती दोंगो, लघु सिंचाई प्रमंडल के सहायक अभियंता अनिल कुमार, कनीय अभियंता सुजीत कुमार, अमित कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, पूर्व मुखिया अमित अंगरिया, हेमचंद महतो, मानकिशोर प्रधान, काजल प्रधान, अजीत प्रधान, चुन्नू प्रधान, नारायण बागी आदि उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.