Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa दो बेटों की जान बचाने में पिता ने दी अपनी जान, गुवा में शोक की लहर Father sacrifices his life to save two sons, Guwa mourns

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना क्षेत्र के लोहार बस्ती निवासी दामु हेंब्रम ने अपने दो बेटों की जान बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार सुबह ठाकुरा गांव स्थित कारो नदी में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, दामु हेंब्रम अपने दो बेटों के साथ नहाने के लिए कारो नदी गए थे। नहाने के दौरान दोनों बेटे नदी के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। बेटों को संकट में देख दामु हेंब्रम बिना देर किए नदी में कूद पड़े। उन्होंने साहस और सूझबूझ से दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन स्वयं गहरे पानी में डूब गए। 


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें नदी से बाहर निकालकर गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गुवा क्षेत्र में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दामु हेंब्रम के इस साहसिक बलिदान की क्षेत्र में हर कोई भावुक होकर चर्चा कर रहा है। ज्ञात हो कि दामु हेंब्रम गुवा सेल खदान के ओएचपी विभाग में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.