Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa रेलवे क्वार्टर निर्माण स्थल से मोबाइल चोरी, आरोपी युवक पकड़ाया Mobile phone stolen from railway quarters construction site, accused youth arrested

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा के भट्टीसाई स्थित रेलवे के नए क्वार्टर निर्माण स्थल पर शनिवार सुबह मोबाइल चोरी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य में लगे मजदूर सो रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी कर लिया गया। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने आरोपी का पीछा किया और एक युवक को मौके पर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान बीर नायक (19), निवासी टंकीसाई, बड़ाजामदा, के रूप में हुई है। 


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीर नायक पहले भी मोबाइल चोरी और मोबाइल छीनने की कई घटनाओं में शामिल रहा है। बताया जाता है कि वह दो से चार मोबाइल चोरी या छिनतई की वारदातों में संलिप्त रहा है। काली मंदिर क्षेत्र में हुई एक मोबाइल चोरी के मामले में भी वह पहले पकड़ा गया था और जेल जा चुका है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.