Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa तीन दिवसीय सिंहभूम दौरे पर रहेंगे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी Leader of Opposition Babulal Marandi will be on a three-day visit to Singhbhum

 


Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 13 से 15 जुलाई 2026 तक पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा विभिन्न स्थानों पर संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई (सोमवार) को सुबह 9 बजे रांची से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे मेघाहातुबुरू स्थित सोजूआ वन विश्रामागार पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 2 बजे मेघाहातुबुरू से रवाना होकर शाम 5 बजे मेघाहातुबुरू सेल गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। 14 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 10 बजे मेघाहातुबुरू से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।


यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं भोजन के उपरांत दोपहर 2 बजे चाईबासा के लिए रवाना होंगे। शाम 4:30 बजे चाईबासा परिसदन पहुंचने के बाद उनका रात्रि विश्राम वहीं होगा। 15 जुलाई (बुधवार) को सुबह 11 बजे चाईबासा से सड़क मार्ग द्वारा रांची के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे रांची पहुंचेंगे। दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा एवं कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर संबंधित जिला प्रशासन और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरे को भाजपा के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.