Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारी शुरू, मेघाहातुबुरू में जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय Preparations begin for International Tribal Day; decision to launch public awareness campaign in Meghahatuburu

 


Guwa (Sandeep Gupta) आगामी 9 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम मेघाहातुबुरू स्थित कम्युनिटी हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इलियास चाम्पिया ने की, जिसमें आयोजन को सफल बनाने तथा सारंडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आदिवासी समाज को उनके मौलिक अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा, रोजगार गारंटी तथा पलायन जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।


इसके लिए बैनर, फ्लेक्स और अन्य प्रचार सामग्री तैयार कर गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस केवल सांस्कृतिक पहचान का उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों, परंपराओं और विकास से जुड़े मुद्दों को सामने लाने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए इस वर्ष कार्यक्रम को अधिक प्रभावी और जनभागीदारी वाला बनाने का प्रयास किया जाएगा।


बैठक में बीर सिंह मुंडा, एस. होरो, एलिजाबेथ पुर्त्ती, बुधवा कोनगाड़ी, जुरेन्द्र अंगारिया, सरगिया अंगारिया, लखन चांपिया, सुरेश मुर्मू सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तैयारियों की समीक्षा तथा आगामी रणनीति तय करने के लिए अगली बैठक 17 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे मेघाहातुबुरू के कम्युनिटी हॉल में आयोजित की जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के साथ विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.