Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक, LMV ड्राइवरों की समस्याओं पर आंदोलन की चेतावनी Jharkhand Mazdoor Union holds meeting in Guwa, warns of agitation over problems faced by LMV drivers

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में LMV ड्राइवरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ड्राइवरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को यूनियन के समक्ष रखते हुए बताया कि गुवा सेल प्रबंधन द्वारा LMV ड्राइवरों के लिए नया टेंडर जारी नहीं किया जा रहा है। साथ ही वर्तमान में कार्यरत ड्राइवरों को निर्धारित दर के अनुरूप भुगतान नहीं मिलने की शिकायत भी की गई। इसके अलावा अन्य कई रोजगार संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने ड्राइवरों की सभी मांगों और समस्याओं को शीघ्र ही सेल गुवा प्रबंधन के समक्ष उठाने का निर्णय लिया। यूनियन ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रबंधन द्वारा समय रहते उचित समाधान नहीं किया गया, तो झारखंड मजदूर यूनियन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगी। 


यूनियन ने यह भी चेतावनी दी कि आंदोलन के दौरान यदि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी।बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष मोहन महतो ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रकाश राउत, महामंत्री हेमराज सोनार सहित कपिलेश्वर डोंगो, सोमा महतो, गणेश दास, कृष्णा गोच्छाईत, धीरू साहू, अर्पण तांती, सागर दास, दासो बिरसा, मुन्ना चाम्पिया, बिरेंद्र करुआ, जुसास डांग, रवि करुआ, सुमित कांडीयांग, कनूराम चाम्पिया, सुनील लागुरी, उग्रसेन केशरी, विमल कुजूर सहित बड़ी संख्या में LMV ड्राइवर उपस्थित थे।



बैठक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। यूनियन ने कहा कि वह LMV ड्राइवरों के हितों की रक्षा और उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.