Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरू में पीटीएम आयोजित, बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी पर विशेष जोर PTM organized in Kendriya Vidyalaya Meghahatuburu, special emphasis on preparation of board exam candidates

 


Guwa (Sandeep Gupta) मेघाहातुबुरू स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार की अध्यक्षता में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पेरेंट-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य बोर्ड परीक्षार्थियों की शैक्षणिक तैयारी, अनुशासन, उपस्थिति तथा परीक्षा परिणामों में सुधार लाना था। इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। प्राचार्य ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत नींव है, इसलिए इस समय नियमित अध्ययन और अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई के नियमों के अनुसार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। 


बैठक में सत्र 2026-27 से कक्षा 10वीं की परीक्षा प्रणाली में प्रस्तावित बदलावों की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि प्रत्येक विषय की 80 अंकों की थ्योरी परीक्षा में न्यूनतम 27 अंक अलग से प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अप्रैल माह की मासिक परीक्षा के परिणाम साझा करते हुए शिक्षकों ने विद्यार्थियों की कमजोरियों और सुधार के उपायों पर चर्चा की। विद्यालय में कमजोर एवं औसत प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष रेमेडियल कक्षाएं शुरू की गई हैं। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय का लक्ष्य 31 अक्टूबर तक पूरा पाठ्यक्रम समाप्त कर नवंबर से रिवीजन और प्रैक्टिस टेस्ट पर ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने जुलाई, अगस्त और सितंबर को सबसे महत्वपूर्ण अध्ययन अवधि बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने की सलाह दी।


प्राचार्य ने शिक्षा में बढ़ती कोचिंग निर्भरता पर चिंता जताते हुए विद्यालय आधारित शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के होमवर्क, मोबाइल उपयोग, अनुशासन और समय प्रबंधन पर नजर रखने तथा शिक्षकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षकों की मेहनत और बेहतर शिक्षण पद्धति के कारण इस वर्ष विद्यार्थियों के औसत अंकों में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बैठक में विनय गौर, अंशुल, तनुश्री प्रधान, निधि, प्रियंका दुबे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम और बेहतर होंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.