Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा स्टेशन पर रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का भव्य स्वागत, लोको पायलट का किया सम्मान Rath Yatra special train received a grand welcome at Badajamda station, loco pilot honoured

 


Guwa (Sandeep Gupta) रथ यात्रा के अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा संचालित 08567 बड़बिल–पुरी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का बुधवार सुबह बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मुखिया राजा तिर्की, पूर्व उपमुखिया गोवर्धन चौरसिया, स्थानीय ब्लॉगर विक्की ब्लॉग समेत कई गणमान्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने लोको पायलट और रेल कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया तथा सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष ट्रेन के संचालन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। 


रथ यात्रा के मद्देनज़र चलाई गई यह विशेष ट्रेन बड़बिल से सुबह 7:35 बजे रवाना होकर बड़ाजामदा, नोवामुंडी, बांसपानी, डांगवापोसी, देवझार, नयागढ़, केंदुझार, हरिचंदनपुर, जाखपुरा, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड और सखीगोपाल सहित विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शाम 5:30 बजे पुरी पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 08568 पुरी–बड़बिल रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन पुरी से शाम 7:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:00 बजे बड़बिल पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार यह विशेष ट्रेन 16 एवं 24 जुलाई को वापसी यात्रा के लिए संचालित की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से बड़ाजामदा, नोवामुंडी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं रथ यात्रा में शामिल होने के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध हुई है। उन्होंने रेलवे के इस निर्णय की सराहना करते हुए भविष्य में भी पर्व-त्योहारों के अवसर पर ऐसी विशेष ट्रेनों के नियमित संचालन की मांग की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.