Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa सारंडा सुवन छात्रावास के समीप सड़क दुर्घटना में सेल कर्मी गंभीर, राउरकेला रेफर SAIL employee seriously injured in road accident near Saranda Suvan hostel, referred to Rourkela

 


Guwa (Sandeep Gupta) सेल, मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी सचिन बीते मगलवार की रात लगभग 9:30 बजे सारंडा सुवन छात्रावास के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें एम्बुलेंस की सहायता से सेल अस्पताल, किरीबुरू पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। 


उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल आईजीएच, राउरकेला रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन की स्थिति फिलहाल अत्यंत गंभीर बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सेल के सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.