Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur एफटीएस जमशेदपुर चेप्टर की बैठक में सत्र 2026-27 के विज़न पर चर्चा , नए सचिव एवं कोषाध्यक्ष का सदस्यों ने किया स्वागत FTS Jamshedpur Chapter meeting discusses vision for session 2026-27, new Secretary and Treasurer welcomed by members

 


Jamshedpur (Nagendra) फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस), जमशेदपुर चेप्टर की मासिक बैठक में सत्र 2026-27 के लिए चेप्टर की कार्ययोजना एवं विभिन्न सेवा गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक तुलसी भवन में अध्यक्ष राजेश मित्तल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत में कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बागरोड़िया ने नियुक्त नए पदाधिकारियों का सदस्यों से परिचय कराया। उन्होंने बताया कि सीए संजय गोयल को सत्र 2026-27 के लिए सचिव तथा सीए मनीष मूनका को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपस्थित सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।


इस अवसर पर सीए संजय गोयल ने सत्र 2026-27 के लिए चेप्टर का विज़न एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस वर्ष सदस्य सहभागिता बढ़ाने, नवीन निधि संग्रहण के माध्यम विकसित करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा घाटशिला आँचल के एकल विद्यालयों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने जमशेदपुर चेप्टर को इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ चेप्टर बनाने का संकल्प भी दोहराया। कमल गुप्ता ने वन यात्रा एवं चिकित्सा शिविर की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि वर्ष भर में अनेक वन यात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें सदस्यों के साथ संभावित नए सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर आयोजित कर जनसेवा का कार्य भी किया जाएगा।


ममता बकरेवाल ने चेप्टर की सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने की योजना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रभावी मीडिया प्रचार-प्रसार के माध्यम से समाज के अधिकाधिक लोगों को फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी एवं एकल विद्यालय अभियान से जोड़ा जाएगा। अखिश दुबे ने चेप्टर, आँचल एवं सांच के बीच बेहतर समन्वय की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि नियमित संवाद एवं निगरानी के माध्यम से घाटशिला आँचल के एकल विद्यालयों के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। मनीष मूनका ने सदस्यता शुल्क एवं संक्रांति संग्रहण से संबंधित विषय प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों से समय पर सदस्यता शुल्क एवं संक्रांति निधि जमा कराने का आग्रह किया, जिससे चेप्टर की सेवा गतिविधियों का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके। 


बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, दानदाता सम्मान, ओटीएस संकल्प दान अभियान, नवीन निधि संग्रहण, सदस्यता अभियान तथा कार्यकारिणी की सक्रिय भागीदारी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने प्रस्तुत विज़न एवं कार्ययोजना की सराहना करते हुए इसे सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में सीए मनीष मूनका ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा आगामी कार्यक्रमों में भी इसी उत्साह के साथ सहयोग करने का आग्रह किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.